Saturday, August 22, 2026
Homeनगर पालिका चुनाव 2025नगराध्यक्ष पद की दावेदारी तेज:इच्छुक महिला उम्मीदवारों के बीच बढ़ी होर्डिंग जंग
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

नगराध्यक्ष पद की दावेदारी तेज:इच्छुक महिला उम्मीदवारों के बीच बढ़ी होर्डिंग जंग

image_pdfimage_print

मुल

हाल में होने वाले नगर परिषद के चुनाव मे नगराध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है।चुनाव के तारीखों का ऐलान अभी हुआ नहीं है।परंतु नगराध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारो के पतियों का शक्ति प्रदर्शन जारी हो चुका है।किसी ना किसी माध्यम से सभी इच्छुक महिला उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश करने की कवायद तेज कर दी है।शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाने की होड़ मची हुई है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, होर्डिंग लगाने को लेकर कुछ मुख्य इच्छुक उम्मीदवारों के पतियों के बीच नोकझोंक होने की खबर भी सामने आई है।अभी तो यह शुरुआत है, आगे यह चुनाव शहर का पारा कितना चढ़ाता है, यह समय ही बताएगा।

दरअसल,4 साल के लंबे अंतराल के बाद होने जा रहे नगर पालिका चुनाव मे सभी शहरवासियों को दिलचस्पी है।साथ ही,चुनाव मे हिस्सा लेने वालों की संख्या मे भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

इस चुनाव की मुख्य बातें

1.इस चुनाव मे युवा उम्मीदवारों का वर्चस्व देखने को मिल सकता है।

2.यह चुनाव जनाधार के साथ साथ, आर्थिक सक्षमता पर भी निर्भर होने की संभावना है।

3.इस चुनाव मे आपसी गुटबाजी चरम पर रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

4.इस चुनाव मे नगराध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए अनपेक्षित नए चेहरे देखने को मिल सकते है।

5.प्रमुख पार्टियों से नाराज चल रहे कुछ कर्मठ एवं परिश्रमि कार्यकर्ता चुनाव का समीकरण बिगाड़ने मे अहम भूमिका निभा सकते हैं।

बहरहाल, चुनाव की तारीखो के ऐलान के बाद और सरगर्मी देखने को मिल सकती है।इसलिए,इस नगर पालिका चुनाव 2025 के महासंग्राम की गरमा गरम ख़बरें जानने हेतु,

“अपनी कुर्सी की पेटी बांध,लोकहित समाचार के साथ जुड़े रहिए।”

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!