मूल
मकर संक्रांति के उपलक्ष में महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्दी कुमकुम तथा स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन का उद्घाटन राजमाता आई जिजाऊ, त्याग मूर्ति माता रमाई , क्रांती ज्योती सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का पूजन कर के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन भटारकर ने किया । इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को हल्दी कुमकुम तथा भेंट वस्तु दी गई। महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रंजना ताई पारशीवे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिला कार्याध्यक्ष अर्चना ताई बुटले, वैद्यकीय मदद कक्ष के जिलाध्यक्ष पंकज ढेगरे, तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार, शहर अध्यक्ष आकाश येसनकर, युवक कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष रोहित कामडे, सोनाली ताई पोटवार, ओ बी सी आघाड़ी के तहसील अध्यक्ष वासुदेव पिपरे, महेंद्र गोंगले, प्रशांत मेश्राम आदि उपस्थित थे।
। नितिन भटारकर ने अपने मार्गदर्शन में सरकार की लाभकारी योजना की जानकारी देते हुए, कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या को सुलझाने में पार्टी पूरा सहयोग देगी। रंजनाताई पारशिवे तथा मंगेश पोटवार इन्होंने भी महिलाओं को मार्गदर्शन किया । समारोह की प्रस्तावना तहसील अध्यक्ष संगीता गेडाम ने तथा संचालन और आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष धाराताई मेश्राम इन्होंने किया।




