Friday, August 21, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024मुल शहर से निकलेंगे "अभियंता"
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मुल शहर से निकलेंगे “अभियंता”

image_pdfimage_print

सुधीर मुनगंटीवार ने जाहिर किया शैक्षिक विकास का नया अध्याय

मुल

विकासपुरुष नाम से प्रख्यात जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार हरदम ही अपनी नयी नयी योजनाओं से सुर्खियों मे रहते है। “जहा मुनगंटीवार वहा विकास” यह बात की पुष्टि होते हुए बल्लारपुर निर्वाचन क्षेत्र मे देखने को मिलता है। शिक्षा क्षेत्र मे रुचि रखने वाले मुनगंटीवार ने मुल शहर को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने हेतु भव्य पालीटेक्निक महाविद्यालय देने का ऐलान किया है।जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा।

ज्ञात रहे, मुनगंटीवार को हमेशा से ही शिक्षा क्षेत्र मे लगाव रहा है।हालांकि, उच्च शिक्षित होने बावजूद भले ही वे प्राध्यापक नहीं बन पाए पर गोंडवाना विश्वविद्यालय की नीव उन्होंने ही रखी है।उन्हीं की पहल से नागपुर विद्यापीठ का नाम राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के नाम पर और अमरावती विद्यापीठ का नाम गाडगे महाराज के नाम पर रखा गया।जबकि पुणे विद्यापीठ का नाम भी बदलकर क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले विद्यापीठ कर दिया गया।

दरअसल ,चंद्रपुर जिले के 1500 विद्यालयों को ई-लर्निंग प्रदान करने का निर्णय भी उन्होंने लिया है। 500 करोड़ रुपये की लागत से जिले में एसएनडीटी विश्वविद्यालय का उप-केंद्र शुरू करने का भी श्रेय मुनगंटीवार को ही जाता है।सरकारी इंजीनियरिंग महाविद्यालय चंद्रपुर के विकास के लिए टाटा ट्रस्ट द्वारा 263 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए।

उन्होंने कहा कि वे मूल में कृषि महाविद्यालय लेकर आये हैं जिसका विद्यार्थियों को काफी फायदा मिल रहा है।वैसे ही, शहर में नया पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि “हम जहां हाथ लगाते हैं, काम पूरा करके ही मानते हैं”।पॉलिटेक्निक कॉलेज का सपना साकार होगा तब मुल शहर शैक्षिक विकास में अग्रणी बनेगा।

सुधीर मुनगंटीवार का ध्येय है क्षेत्र के लोगों को संपूर्ण मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का जो हकीकत मे बदलता दिखता है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!