मुल
भारत देश के संविधान के रचयिता महामानव डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू(हाल मे आंबेडकर नगर) में हुआ था।इस जन्मस्थान पर डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर को समर्पित एक स्मारक है।स्थानीय सरकार ने जन्म स्थली पर भव्य स्मारक का निर्माण किया है।
दरअसल,इस स्मारक का उद्घाटन डॉ आम्बेडकर की 100 वीं जयंती पर किया गया था।14 अप्रैल 1991 को मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा ने स्मारक की संरचना वास्तुविद् ई डी निमगडे द्वारा करायी गई थी।बाद में,14 अप्रैल 2008 को,डॉ आम्बेडकर के 117 वें जन्मदिन पर,स्मारक का उद्घाटन किया गया। लगभग 4.52 एकड़ भूमि स्मारक से जुड़ी है।और देश के प्रख्यात एवं पवित्र पर्यटन स्थानो मे से एक है।

स्थानीय, कृषि उपज बाजार समिति के सभापति,कौंग्रेस के नेता राकेश रत्नावार ने अपनी इच्छापूर्ति हेतु विशेष आयोजन कर महामानव के जन्मस्थान पर जाकर दर्शन लिए और अपने आप को गौरवांवित महसूस किया। वहीं से उन्होंने सभी को जीवन मे एक बार इस पवित्र स्थान पर अवश्य भेट देने की अपील की है।




