Thursday, August 20, 2026
Homeआनंद मेलायोग नृत्य परिवार द्वारा खाना खजाना आनंद मेला उत्साह पूर्ण संपन्न
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

योग नृत्य परिवार द्वारा खाना खजाना आनंद मेला उत्साह पूर्ण संपन्न

image_pdfimage_print

मूल ( मेहुल मनियार)
महिलाओं को रसोई कला में मौका मिले तथा नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की खाद्य पदार्थों का स्वाद चखने मिले, इस उद्देश्य को लेकर यहां के  श्री मां दुर्गा मंदिर परिसर में योग नृत्य परिवार द्वारा खाना खजाना, आनंद मेला का उत्साह पूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया था । इस आनंद मेला में श्री साई श्रद्धा ग्रुप को प्रथम पुरस्कार के रुप में 11000 रु. साई ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार 7000 रु. और साठवने ग्रुप को तृतीय पुरस्कार के रुप में 5000 रु. का नगद पुरस्कार अतिथियों के हाथो दिया गया। इस आनंद मेला का उद्घाटन योग नृत्य परिवार चंद्रपुर की संस्थापक सदस्य किशोरी हीरूलकर ने दीप प्रज्वलित कर और रिबन काट कर किया । आनंद मेला के प्रायोजक के रूप में महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक दीपक उर्फ डिंपी गोयल, वेरायटी हार्डवेयर के संचालक प्रवीण उधवानी, योग इंटरप्राइज के संचालक योग गोगरी के साथ योग नृत्य परिवार के सुरेश घोडके, रंजना मोडक , सरिता दुर्गे , आकाश घोड़मारे, जितेंद्र इजगिरवार, अशोक पडगिलवार, संतोष पिंपलकर , चंदा घोड़मारे , कंचन घोड़मारे, गुरुदास गुरुनूले आदि उपस्थित थे।
खाना खजाना आनंद मेला के इस महोत्सव में खाद्य व्यंजनों के करीब 20 स्टाल लगाए गए थे । हजारों की तादाद में नागरिकों ने इन व्यंजनों का स्वाद लिया।  पुरस्कार प्राप्त विजेताओं के अलावा शामिल हुए  सभी स्पर्धको को दीपक गोयल द्वारा , स्व. दर्शना उधवानी की स्मृति में प्रवीण उधवाणी द्वारा तथा स्वर्गीय हिना गोगरी के स्मृति में हीरेन गोगरी द्वारा, भेट वस्तु दी गई। पुरस्कार वितरण समारोह की प्रस्तावना लीना जम्बूलवार ने रखी। संचालन शामला बेलसरे ने और आभार प्रदर्शन आरती चेपुरवार ने किया। इस उत्सव को सफल बनाने में वैशाली बोकारे,  वैशाली काले , उमा महावादीवार , वैशाली घुघरे , सुनीता नेरल , सविता मारटकर , संगीता पाटिल, समता बनसोड़ ,विद्या नागोशे, मोनिका कवाड़कर , दीपाली मोहुर्ले, मीनाक्षी छोनकर, कल्पना म्हस्के , वर्षा पडोले, राधिका बुक्कावार आदी ने कड़ी मेहनत ली।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!