Friday, August 21, 2026
Homeचोरी की घटनाचोरी की घटना के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

चोरी की घटना के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा

image_pdfimage_print

मूल

यहां के अशोका बार में हुई चोरी की शिकायत मूल पुलिस थाने में मिलने पर 24 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। घटना के बारे में बताया गया है कि,अशोका बार के गोदाम में 123550 रुपए नगद रखे गए थे, ऐसी शिकायत अशोका बार में कार्यरत मैनेजर 42 वर्षीय किशोर रघुनाथ शेंडे, ने पुलिस थाने में की थी। इस मामले में पुलिस ने बार में कार्यरत चंद्रपुर निवासी 26 वर्षीय आशीष शालीकराम रहागडाले को गिरफ्तार करके उसके पास से 8 हजार रुपए नगद और 20 हजार रुपए का मोबाइल ऐसा कुल 28 हजार रुपए का माल जब्त किया है। इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु , उप विभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर ठोसरे ,अतिरिक्त प्रभार उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद चौगुले, पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के मार्गदर्शन में सपोनि सुबोध वंजारी, पोहवा जमीर खान पठान ,पोहवा भोजराज मुंडरे, चिमाजी देवकते , संदीप चौधरी और स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर के विनोद भुरले ,पोहवा सुनिल गौरकार ,पोहवा सुभाष ,पोहवा सतिश
पोहवा रजनीकांत , पो अ .दिपक प्रशांत आदी द्वारा की गई।
इस बारे में बार के मैनेजर ने अपनी शिकायत में बताया था कि, निरीक्षण करने पर बार में काउंटर पर रेड लेबल शराब की बोतल दिखी तथा डीवीआर मशीन नहीं दिखी। गोदाम में जिस बक्से में जहां नगद रखी थी, उसमें देखने पर बक्से बिखरे पड़े थे, और बक्से में रखे 1,23,550/- रुपये नहीं दिखे। इसके अलावा जब बार के पीछे की तरफ देखा तो लोहे के दरवाजे की चेन टूटी हुई देखी। बताया गया कि, बक्से में रखी 1,23,550/ रुपये नगद और 3 हजार रुपए मूल्य की एक डीवीआर मशीन ऐसे कुल 1,26,550/- रु का माल कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है। ऐसे फरियादी की मौखिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना मूल में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आगे की जांच की जा रही है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!