Friday, August 21, 2026
Homeछात्रों का पदग्रहणमाउन्ट कॉन्वेंट & जुनियर कॉलेज ऑफ साइंस में छात्रों का पदग्रहण
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

माउन्ट कॉन्वेंट & जुनियर कॉलेज ऑफ साइंस में छात्रों का पदग्रहण

image_pdfimage_print

मूल ( मेहुल मनियार )

यहां के माउन्ट कॉन्वेंट एवं जूनियर कॉलेज ऑफ साइंस, में स्कूल काउंसिल में विभिन्न पदों पर निर्वाचित विद्यार्थियों का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

संस्था के संस्थापक भाऊराव झाड़े के मार्गदर्शन में, महाविद्यालय की प्राचार्या कु. रीमा कांबले की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच बायोलेट पेपर पर चुनाव संपन्न हुए। कक्षा 5 से 12 तक के सभी छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव की मतगणना प्राचार्या कु .रीमा कांबले की देखरेख में पूरी हुई और इस चुनाव के परिणाम घोषित किए गए । प्राचार्या कु .रीमा कांबले ने पदग्रहण समारोह की अध्यक्षता की और मुख्य अतिथि स्थानीय नगर परिषद की पूर्व नगराध्यक्ष सौ .रत्नमाला भोयर, नव नियुक्त भाजपा स्थानीय शहर अध्यक्ष प्रवीण मोहुर्ले और शिवसेना (शिंदे समूह) की महिला जिला अध्यक्ष सौ .भारती राखड़े थीं। कार्यक्रम का आरंभ गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत गीत गाकर और सुंदर नृत्य प्रस्तुत करके किया। अतिथियों ने अपने भाषण में छात्रों को लोकतंत्र और चुनावों के बारे में मार्गदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

   पदग्रहण समारोह में विद्यार्थी प्रतिनिधि वेदांत आनंतुलवार, छात्रा प्रतिनिधि कु .सायली येनूरकर के गले में जीत का ताज पहनाया गया।  इसके अलावा अन्य कु. .तन्वी भुरसे (शैक्षणिक), आरुषि भीमटे (सांस्कृतिक), आरुषि नन्नेवार (अभिभावक बैठक), तुषार आबंटकर (खेल), सर्वेश मुप्पीडवार (स्वास्थ्य), सिद्धांत चलाख (परिवहन) ने पदभार संभाला।

कार्यक्रम का संचालन पलक काले, वामन कवाडकर, भूपेन्द्र मोटघरे ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए उप मुख्याध्यापक अस्पाक सैयद, कनिष्ठ महाविद्यालय प्रमुख दुष्यत गणवीर , प्रीति यामावार, अंशू येगंतीवार, चैताली बावने, सुनीता मोहबे, माधुरी पंधरे, रिंकू राठौड़, हेमलता गेडाम, पायल शेंडे, अन्य शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने सहयोग किया। 

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!