मूल
हिन्दू हृदय सम्राट स्व बालासाहेब ठाकरे स्वच्छ, सुंदर बस स्थानक अभियान पुरस्कार योजना के तहत आज मूल शहरके बस स्टैंड का निरीक्षण समिति द्वारा मूल्यांकन किया गया। बस स्थानक पर यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधा मिले, जिसके लिए यातायात नियंत्रक द्वारा ध्यान रखा जाए, इसी हेतू से महामंडल ने यह योजना बनाई है। कहा गया की, मई 2023 से अप्रैल 2024 तक राज्य के बस स्थानको का मूल्यांकन होगा।इसमे जिले के सभी बस स्टैंड का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इस समिती ने बस स्टैंड के हर सुविधाओ की प्रत्यक्ष रूप में जांच कर मूल्यांकन किया है।
इस मूल्यांकन समिती में राज्य परिवहन मंडल,भंडारा के विभागीय नियंत्रक, सौ. तनुजा कालमेघ, कामगार अधिकारी भंडारा के पराग शंभरकर, उप यंत्र अधिकारी भंडारा के छगन दिवसे, सांख्यिकी अधिकारी राकेश तलमले, महाराष्ट्र ग्राहक पंचायत के कार्याध्यक्ष तथा प्रवासी मित्र अरूण जमदाडे, वरिष्ठ पत्रकार मूल के प्रा.चंद्रकांत मनियार शामिल थे। मूल्यांकन समिती के सदस्यों ने पुरस्कार के लिए निश्चित किए प्रारूप के अनुसार मूल्यांकन किया। इस वक्त पत्रकार दिपक देशपांडे भी उपस्थित थे।
इस मूल्यांकन के दौरान सहा वाहतुक अधीक्षक चंद्रपूर के हेमंत गोवर्धन सौ.व्ही.व्ही.बोथले, ए.एन.वाडिकर,एस.एम.उमरे,सेवानिवृत एन.डी.पठान ने समिति को काफी सहयोग देते हुए ,बस स्टैंड के कामकाज के बारे मे चर्चा की और समस्याओ के बारे में बताया।




