Friday, August 21, 2026
Homeसत्कारउप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उनके सहपाठियों ने दीपक दूधे...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उनके सहपाठियों ने दीपक दूधे का किया सत्कार

image_pdfimage_print

सहपाठियों की पुरानी यादें हुईं रोशन ।
मूल ( मेहुल मनियार )

मूल की माटी में जन्में हमारे सहपाठी पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनने पर, हमने उसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बधाई दी और उसका कार्यक्रम आयोजित किया, यह बात उनके सहपाठियों ने बताई।

दीपक दुधे नामक वर्गमित्र चंद्रपुर के रामनगर पुलिस स्टेशन में पुलिस कांस्टेबल के रूप में कार्यरत थे। 2013 में उन्होंने विभाग के तहत अर्हता परीक्षा दी थी। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर दीपक दूधे को कोंकण 2 राजस्व प्रभाग मुंबई शहर के अंतर्गत पदभार दिया है। एक सहपाठी पुलिस उप-निरीक्षक बन गया इसी बात को लेकर सहपाठी के सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन किया। मूल के होटल में दीपक को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पब्लिक पंचनामा के संपादक विजय सिद्धावार, पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य अविनाश गरपल्लीवार, पोंभुरना पंचायत समिति के सहायक प्रशासन अधिकारी किरण वाढ़ई, लोकमत के तालुका प्रतिनिधि राजू गेडाम, होटल के संचालक बलवंत करकाड़े, कर्मवीर महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक किशोर वाकडे और संवाददाता तथा जनता का आवाज पोर्टल के मुख्य संपादक विनायक रेकलवार उपस्थित थे।

इस सम्मान समारोह के अवसर पर कॉलेज में पढ़ाई के वक्त की मीठी और कड़वी यादें उजागर हुईं। सभी के मुंह से यही निकला कि ,उस वक्त का मजा ही कुछ और था। पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य अविनाश गरपल्लीवार ने कहा कि कक्षा के मित्रों का इस प्रकार का मिलन कार्यक्रम दिवाली के अवसर पर होना चाहिए ।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!