संस्कार कलश और आर्य वैश्य महिला महासभा का सामाजिक उपक्रम !
मूल
यहां की आर्य वैश्य महिला महासभा और संस्कार कलश के संयुक्त तत्वाधान में नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष में स्वामी समर्थ मंदिर के नजदीक रहे आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों को शैक्षणिक सामग्री बाटी गई , तथा उन्हें मिठाई भी दी गई। नन्हे बच्चों के चेहरे पर खुशियां दिखाई दी। इस सामाजिक उपक्रम में आर्य वैश्य महिला महासभा और संस्कार कलश की डॉ. राजश्री मुस्तीलवार , श्वेता चिंतावार, जयश्री चन्नुरवार, संजीवनी वाघरे, मीनाक्षी छौनकर, संगीता पडगेलवार ,प्रीति चिमड्यालवार, पल्लवी चिमड्यालवार ,संगीता वरगंटीवार आदि कार्यकारी मंडल की सदस्य गण उपस्थित थी।




