Saturday, August 22, 2026
Homeएक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेजमूल रेल्वे स्थानक पर एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज देने की मांग
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल रेल्वे स्थानक पर एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज देने की मांग

image_pdfimage_print

पूर्व पार्षद मोतीलाल तहलियानी के नेतृत्व मे व्यापारी संगठन की पहल

मुल
व्यापारिक और शिक्षा की दृष्टि से मूल शहर का नाम परिचित है।यहां से लंबी यात्रा के लिए लोगों की आवाजाही भी भरपूर मात्रा मे होती है।परंतु,मूल रेल स्थानक पर किसी भी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज न होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।इस परेशानी को ध्यान मे रखकर पूर्व पार्षद मोतीलाल टहलियानी के नेतृत्व मे व्यापारी संगठन ने पूर्व मंत्री तथा विधायक सुधीर मुनगंटीवार को एक्स्प्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग का पत्र दिया है।

दरअसल,इन दिनों बल्लारपुर-गोंदिया मार्ग के लिए केवल पैसेंजर ट्रेन (मेमू) ही चलाई जा रही है।कोरोना काल के पुर्व यात्रियों की मांग को ध्यान मे रखकर यशवंतपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिया गया था।परंतु कोरोना काल के पश्चात्‌ इस ट्रेन का स्टॉपेज भी रद्द कर दिया गया है।

ज्ञात रहे,मूल शहर चावल उद्योग के लिए काफी प्रख्यात है।साथ ही यहां की एमआयडीसी मे काफी उद्योग होने से बाहरी राज्य से कई लोग यहां काम करते है।नतीजतन,मूल स्टेशन से यात्रियों की संख्या भी काफी होती है।किसी भी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज न होने से यात्रियों को मजबूरन चंद्रपुर या बल्लारपुर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
इस आशय को देखते हुए संपूर्ण शहरवासियों की ओर से यह मांग पत्र भेजा गया है। जिसमें जल्द से जल्द उचित कारवाई होने की आशा पूर्व पार्षद मोतीलाल तहलियानी ने व्यक्त की है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!