Friday, August 21, 2026
Homeवारदातसिंदेवाही से लापता कोतवाल की लाश मूल के उमा नदी में मिली
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

सिंदेवाही से लापता कोतवाल की लाश मूल के उमा नदी में मिली

image_pdfimage_print

मूल 

मूल-सिंदेवाही मार्ग पर स्थित उमा नदी के किनारे आज सुबह संदेहास्पद स्थिति मे लाश मिलने की खबर है। मूल पुलिस को इस बारे में जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त करने पर सिंदेवाही से लापता हुए कोतवाल नंदकिशोर हीरामन खोबरागड़े की लाश होने के बारे में बताया गया है।

ज्ञात रहे,करीब एक सप्ताह पूर्व सिंदेवाही के कोतवाल की लापता होने की शिकायत सिंदेवाही पुलिस थाने में दर्ज की गई थी।पुलिस द्वारा उक्त शख्स की खोज की जा रही थी।दरअसल, रविवार सुबह ही घटना स्थल के पास से गुजर रहे ग्रामीणों द्वारा अज्ञात लाश देखी गई जिसकी जानकारी मुल पुलिस को दी गई।

यह आत्महत्या है या किसी प्रकार की साजिश इसकी जांच की जा रही है। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम हेतु यहां के उप जिला अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार इस वारदात मे सिंदेवाही पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत मे लिया गया है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!