Wednesday, October 21, 2026
Homeअज्ञात लाशअज्ञात लाश की पहचान करने हेतु पुलिस द्वारा खोज पत्र ज़ाहिर
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

अज्ञात लाश की पहचान करने हेतु पुलिस द्वारा खोज पत्र ज़ाहिर

image_pdfimage_print

मुल

शहर के चंद्रपुर महामार्ग स्थित वार्ड क्रमांक 16 में दोपहर करीब 12:30 बजे के दरमियान सड़क किनारे पेड़ के नीचे अज्ञात लाश होने की जानकारी मिलने पर प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुबोध वंजारी के नेतृत्व में मूल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।

दरअसल, पुलिस जांच के मुताबिक उक्त लाश 40 से 42 वर्ष (ऊंचाई 5 फुट 2 इंच)के युवक की होने का अनुमान लगाया गया है जिसने हल्का हरा जिसपर काले चेक्स वाला कमीज़ और नीचे काला पँट पहना है।उनके मुताबिक उक्त युवक प्लास्टिक समान इकठ्ठा करके बेचने का कार्य करता होगा क्योंकि उसकी लाश के बगल मे प्लास्टिक की बोरी मे खाली बोतले पाई गई है।वह रात मे थक हार कर घटना स्थल पर पेड़ के नीचे विश्रांति हेतु आया होगा पर गर्मी के दिनों मे भूख और प्यास से तड़प कर उसकी मौत होने का अंदेशा जताया गया है।

इस घटना मे पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है।सभी पुलिस स्टेशन को,शिनाख्त करने हेतु इसकी जानकारी मुहैया करायी गयी है।आगे, खोज करने हेतु सभी यंत्रणा लगाई गई है।

प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुबोध वंजारी ने सभी लोगों से अपील की है कि उक्त अज्ञात लाश के बारे मे जो भी जानकारी मिले तत्काल मुल पुलिस स्टेशन (मोबाइल क्रमांक – 9922859182) को इसकी जानकारी प्रदान करे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!