Saturday, August 22, 2026
Homeआर्थिक सहायतामामा तालाब टूटने से किसानों को हुई हानी का तत्काल मुआवजा मिले
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मामा तालाब टूटने से किसानों को हुई हानी का तत्काल मुआवजा मिले

image_pdfimage_print

संतोष सिंह रावत के नेतृत्व में 35 किसानों द्वारा दिया ज्ञापन

मूल ( मेहुल मनियार)

लगातार हो रही बारिश के कारण दाबगांव के मामा तालाब की पाल टूटने के कारण सैकड़ो हेक्टेयर खेती को हानि हुई है। पूरी तरह से फसल बर्बाद होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक हानि होने से कुछ किसानों ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की है।इन किसानों को तत्काल मुआवजा मिलने की मांग का ज्ञापन 35 किसानों ने कांग्रेस के नेता तथा चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत के नेतृत्व में उप विभागीय अधिकारी विशाल कुमार मेश्राम तथा तहसीलदार मृदुला मोरे को दिया है। किसानों द्वारा दिए ज्ञापन में खेती में जितनी हानि हुई उतना मुआवजा मिले, टूटी हुई तालाब की पाल का निर्माण कार्य किया जाए, किसानों के फसल ऋण को माफ करे, आदि विभिन्न मांगे रखी गई है।

ज्ञापन देते वक्त कृषि उपज बाजार समिति के सभापति राकेश रत्नावार,जिला कांग्रेस के महासचिव घनश्याम येनुरकर, तहसील कांग्रेस अध्यक्ष गुरदास गुरुनूले, पुरुषोत्तम भूरसे, किशोर घडसे, विविध कार्यकारी सोसायटी अध्यक्ष संदीप कारमवार,उप सभापति राजेंद्र कन्नमवार,अखिल गांगरेड्डीवार, हसन वाढई, अतुल गोवर्धन,रूपाली संतोषवार, सीमा भसारकर, संदीप मोहबे, पवन नीलमवार, रोशन भुरसे, बंडू भाऊ गुरूनूले, विष्णु सादमवार,फरजाना शेख,शामला बेलसरे, गुरुदास चौधरी,रेशमा भसारकर, आदी उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!