Friday, August 21, 2026
Homeजन जागृतिकर्मवीर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

कर्मवीर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

image_pdfimage_print

सड़क सुरक्षा का अर्थ है नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकना ।

      प्राचार्य डाॅ. अनिता वालके ने कहा।

मूल – (  मेहुल मनियार )

       शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय के रासेयो+ 2 और मोटर वाहन कार्यालय (आरटीओ) चंद्रपुर के सहयोग से महाविद्यालय में “सड़क सुरक्षा अभियान” जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. अनिता वालके की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंशुल मुर्डवी, सहायक मोटर वाहन निरीक्षक चंद्रपुर, निखिल गायकवाड ,सहायक मोटर वाहन निरीक्षक चंद्रपुर, पर्यवेक्षक प्रा. दिनेश बनकर उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. अनीता वालके ने अपने अध्यक्षीय भाषण में “सुरक्षित जीवन का अर्थ है, सुरक्षा बिना सब व्यर्थ है” का नारा देकर अपने भाषण की शुरुआत की। छात्रों को कुशलतापूर्वक और सावधानी से गाड़ी चलाने की आवश्यकता है। एक अनुशासित ड्राइविंग संस्कृति बनाए रखें, जो सड़क सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण घटक है, ऐसा बताया। अंशुल मुर्डवी ने कहा कि, हर साल लगभग डेढ़ लाख लोगों की मौत दुर्घटनाओं में होती है। यदि विद्यार्थी 18 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर चुके हैं और उनके पास लाइसेंस नहीं है, तो उन्हें गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो 108 पर कॉल करें और दुर्घटना पीड़ित की मदद के लिए एम्बुलेंस बुलाएं। निखिल गायकवाड ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सड़क पर चलते समय दायीं ओर वाहन चलाने तथा सावधानी पूर्वक वाहन चलाने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना पर्यवेक्षक प्रा. दिनेश बनकर ने रखते हुए, कहा कि, “जान भलाई की गाड़ी भली सड़क कहत सुरक्षा भली” और अन्य जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रा. नीरज चन्ने ने किया । इस कार्यक्रम में प्रा. पडोले, प्रा. डोंगरवार, प्रा. बोधे , प्रा. सेलेकर प्रा.लेंनगुरे, प्रा. दहीवले ,प्रा. अलूरवार, प्रा. धोडरे एवं छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!