मुल
यहां के अमोल एंटरप्राईजेस राइस मिल के संचालक अमोल बच्चुवार के मिल मे रखे धान के बोरे जलकर खाक होने की घटना बनी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, राइस मिल के पीछे रखे चावल की भूसी मे आग लगने से बगल के गोडाउन मे रखे धान के बोरों ने भी आग पकड़ ली,नतीजतन करीब 100 बोरे जलकर खाक हो गए जिसमें बच्चुवार का लाखों का नुकसान हो गया है।दरअसल,घटना की जानकारी सुबह मिलने पर पुलिस एवं दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। तत्काल पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर तुरंत काबू पा लिया।



