Sunday, April 19, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024संतोष सिंह रावत को महाविकास आघाड़ी की उम्मीदवारी मिलने की कवायद तेज 

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

संतोष सिंह रावत को महाविकास आघाड़ी की उम्मीदवारी मिलने की कवायद तेज 

कार्यकर्ताओं मे जश्न का माहौल 

मुल ( मेहुल मनियार )

जिला कौंग्रेस के कद्दावर नेताओं की सूची मे जिनका नाम शीर्ष 5 पर है।दिलदार शख्सियत संतोष सिंह रावत यह नाम तहसील मे काफी प्रख्यात है।जिन्होंने कौंग्रेस के हाई कमान पर भी अपने कार्यो की छाप छोड़ी है।बहरहाल, अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें 72- बल्लारपुर विधानसभा की उम्मीदवारी देने की मांग की जा रही है।

दरअसल,संतोष सिंह रावत ने वाणिज्य विषय मे अभ्यास क्रम पूर्ण कर छात्र संगठन से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।सामाजिक कार्यो मे रुचि होने के कारण अपना एक समूह बनाकर उन्होंने निस्वार्थ होकर कई सेवा कार्य किए।

कांग्रेस के दिग्गज नेता संतोष सिंह रावत ने 1995 से 2001 तक कृषि उपज बाजार समिति के सभापति का पदभार संभाला इस बीच 1996 से 1998 तक मूल नगर परिषद में नगराध्यक्ष के रुप में भी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी।उसके पश्चात 2002 से चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक के रूप मे बैंकिंग क्षेत्र मे कदम रखा और उसमे अपने काबिलियत के चलते लंबे अर्से तक अध्यक्ष का पदभार संभाला।अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने काफी उल्लेखनीय कार्य किए जिसमें महिला बचत समूहो को पर्याप्त ऋण देकर उन्हें स्वयं रोजगार दिलाया।खतरनाक बीमारियों से पीड़ितो को एवं किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की।2007 से 2009 तक जिला परिषद अध्यक्ष पद का दायित्व उन्होंने निभाया जिसमें उन्होंने जिले मे काफी विकासात्मक कार्य किए।उनके नेतृत्व मे तहसील के अधिकतम सेवा सहकारी संस्था एवं ग्राम पंचायतों पर कौंग्रेस का परचम लहराया।

आगे,युवा शक्ति व्यायाम मंडल, श्री मां दुर्गा मंदिर सेवा समिति, श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति और श्री स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्था आदि में भी उनका कार्य सराहनीय रहा है। धार्मिक कार्य,युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता आदि को ध्यान में रखकर उन्होंने काफी बधाई योग्य कार्य किए है। कोरोना काल में पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री,ऑक्सीजन की आपूर्ति तथा अन्नपुर्णा भोजन थाली जैसे सेवाभावी कार्य उन्होंने किए है।उन्होंने हर स्थिति मे उनका साथ देने वाले अपने सभी सहयोगियों को भी अपने साथ रखकर पार्टी के उच्च पद पर बैठाया है।

ऐसे मे उन्हें बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से महा विकास आघाड़ी की उम्मीदवारी ज़ाहिर होती है तो महायुती के प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार को कड़ी टक्कर मिलने की चर्चा है।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!