Friday, August 21, 2026
Homeकांग्रेस उम्मीदवारी की मांगबल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से संतोष सिंह रावत को कांग्रेस की उम्मीदवारी देने...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से संतोष सिंह रावत को कांग्रेस की उम्मीदवारी देने की उठी मांग

image_pdfimage_print

मूल  ( मेहुल मनियार )

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी द्वारा चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत को उम्मीदवारी देने की मांग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले से की गई है।
मूल बाजार समिति के सभापति राकेश रत्नावार, मूल तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरदास गुरुनूले,पोंभूर्णा तहसील अध्यक्ष वासुदेव पाल, ओमेश्वर पद्मगिरीवार, मूल शहर अध्यक्ष सुनील शेरकी, बाजार समिति के उप सभापति राजेंद्र कन्नमवार, पूर्व तहसील अध्यक्ष घनश्याम येनुरकर,पंचायत समिति पूर्व उपसभापति दशरथ वाकुडकर, गुरु चौधरी, यूकॉ के अध्यक्ष पवन नीलमवार आदि के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले से भेट करके मांग की है।


दरअसल, संतोष सिंह रावत को उम्मीदवारी देने पर,उनको विजय दिलाने हेतु पुरी ताकत के साथ प्रचार किया जाएगा और उनका विजय निश्चित होगा यह उम्मीद जताई गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर संतोष सिंह रावत को उम्मीदवारी देने से उनका विजय निश्चित है ,ऐसा विश्वास कार्यकर्ताओं ने भेंट के दौरान जताया। यह भी कहा गया कि, नागरिकों में लोकप्रिय तथा सामाजिक कार्य से जुड़े रावत को उम्मीदवारी देने पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिमा और बढ़ेगी। इस चर्चा के दौरान इस मांग को राष्ट्रीय स्तर के नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा, ऐसा आश्वासन दिया।किंतु,वर्तमान सरकार द्वारा बनाए गए समृद्धि महामार्ग तथा अन्य विभिन्न योजनाओं में हो रही धांधली के बारे में तथा जिले के नागरिकों की समस्याओं के बारे में जागृति करने के साथ पार्टी का प्रचार करने की पटोले ने अपील की है।
इस भेंट के दौरान देसाईगंज के पूर्व नगराध्यक्ष जेसाभाई मोटवानी, बल्लारपुर विधानसभा के विभिन्न कृषि उपज बाजार समिति के पदाधिकारी, विभिन्न सेल के पदाधिकारी, सहकारी संस्था के पदाधिकारी,सरपंच,उपसरपंच आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!