Thursday, October 22, 2026
Homeविश्व महिला दिवसशूरवी महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

शूरवी महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण

image_pdfimage_print

मूल  ( मेहुल मनियार )

       गोंडवाना विश्वविद्यालय गढ़चिरौली से संबद्ध श्री माता कन्यका सेवा संस्था चंद्रपुर द्वारा संचालित शूरवी महिला महाविद्यालय, मूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण और मार्गदर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. शैलजाताई देशपांडे, नागपुर एवं पूर्व नगराध्यक्ष सौ.रत्नमाला भोयर ने विशेष मार्गदर्शन किया। रत्नमाला भोयर ने विशेष रूप से इस संदेश का मार्गदर्शन किया, प्रलोभनों के सामने झुके बिना ना कहना सीखें। आसपास के असुरक्षित माहौल में लडकियों की भूमिका कैसी रखे, इस सम्बन्ध में डॉ. देशपांडे ने कहा। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कमांडो के सहायक कमांडर हरिश्चंद्र राणे, कमांडो हरिचरण जमातिया और विशेष रक्षा समूह ट्रेनर और एनएसजी ट्रेनर के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद हरिश्चंद्र राणे ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं महिलाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया।
इस कार्यक्रम में शासकीय कृषि महाविद्यालय के छात्राएं एवं प्राध्यापक, महिला स्व-सहायता समूह एवं नगर की महिलाओं ने सहजता से भाग लिया। प्रभारी प्राचार्या हर्षा खरासे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शैलजाताई देशपांडे, रत्नमालाताई भोयर, जयश्री चनूरवार अध्यक्ष, लोकमत सखी मंच मूल, कैप्टन हरिश्चंद्र राणे, कमांडो हरिचरण जमातिया उपस्थित थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रा .डॉ. मीनाक्षी राइंचवार ने रखी । प्रा .रूपाली वाढ़ई ने संचालन किया और प्रा. सौरभ तरारे ने आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार कापर्ति , सचिव श्री राजेश्वर सुरावार ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सफलता के लिए कॉलेज के प्राध्यापक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सहयोग किया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!