डॉ.विष्णुकांत टेकाडे के मार्गदर्शन में हुई बैठक।
मूल ( चंद्रकांत मनियार )
यहां के कृषि महाविद्यालय द्वारा किसान शास्त्रज्ञ मंच की 21 वी बैठक का तहसील के चीमड़ा ग्राम में आयोजन किया गया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता डॉ विष्णुकांत टेकाडे तथा ग्राम के प्रगतिशील किसान युवराज चौधरी, पुर्व सरपंच गजानन चौधरी, कृषि सहायक विनोद निंमगड़े तथा महाविद्यालय के विषयतज्ञ प्राध्यापक उपस्थित थे



