मुल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(अजीत पवार गुट) के जिले के सभी पदाधिकारियों की चंद्रपुर के श्रमिक पत्रकार भवन में समीक्षा बैठक हुई। राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र जैन की उपस्थिति में तहसील और विधानसभा निहाय पदाधिकारियों को चयन पत्र दिया गया और पार्टी के कार्य को गति देकर सभी कार्यकर्ताओ ने एकसाथ मिलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लक्ष्य को नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य करने की अपील की गई। इस समीक्षा बैठक में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश सोमानी उपस्थित होकर प्रफुल्ल पटेल तथा अजित दादा पवार के नेतृत्व पर विश्वास रखते हुए जिला अध्यक्ष नितिन भटारकर से समन्वय रखकर, पार्टी के मजबूती हेतु पूरी कोशिश करने का विश्वास दिया। अब से वे अजीत पवार के नेतृत्व में कार्य करेंगे , ऐसी घोषणा की।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की हुई इस बैठक में प्रदेश सहसचिव आबिद अली, जिला अध्यक्ष नितिन भटारकर, शहर अध्यक्ष राजीव कक्कड़, युवक अध्यक्ष राकेश सोमानी, छात्र अध्यक्ष सुजीत उपरे, सुनील काले ,विलास नेरकर, महेंद्र चंदेल, शरद जोगी, अविनाश राउत ,अरविंद रेवतकर के साथ जिले के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


