तहसीलदार डॉ रवीन्द्र होली ने की अपील
मूल
1 जनवरी 2024 तक ज्यों युवा 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेगे, वे अपना मतदाता के रूप में पंजीयन करे, ऐसी अपील तहसीलदार डॉ. रविंद्र होली ने की है। 17 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक मूल के तहसील कार्यालय में आकर पंजीयन करने के बारे में उन्होंने बताया है। देश में युवाओं की काफी संख्या होने के बावजूद कई युवा बालिग होने के बावजूद मतदाता के रूप में अपना पंजीयन करते नहीं। इसीलिए जागरूक नागरिक के रूप में हर युवाओं ने मतदाता के रूप में पंजीयन करना जरूरी है ,ऐसी बात बताई गई है। आपका वोटर आईडी कार्ड ही आपकी पहचान है।


