मूल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तहसील अध्यक्ष के लिए प्रदेशाध्यक्ष सांसद सुनिल तटकरे की मान्यता के अनुसार जिलाध्यक्ष नितिन भटारकर ने मूल के सामाजिक कार्यकर्ता मंगेश पोटवार का चयन करते हुए पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के हाथों उन्हे चयन पत्र दिया है। अजित पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस की चंद्रपुर मे आयोजित समीक्षा बैठक में अजीत पवार गुट के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष नितिन भटारकर, शहर जिला अध्यक्ष राजीव कक्कड़, वरिष्ठ नेता विलास नेरकर, गोंडपीपरी नगर पंचायत के पार्षद महेंद्र सिंह चंदेल, वरिष्ठ नेता आबिद अली आदि उपस्थित थे।
सामान्य नागरिकों की और किसानों की प्रलंबित समस्या के संबंध में हरदम ध्यान दिया जाएगा, और समस्या सुलझाने हेतु पूरा प्रयास करेंगे,ऐसी प्रतिक्रिया मंगेश पोटवार ने दी है। उनकी नियुक्ति होने पर सामाजिक कार्यकर्ता भोजराज गोवर्धन, गौरव श्यामकुले ,संदीप मोटघरे, सरपंच सतीश चौधरी, आनंदराव गोहने , किसन गुरुनूले, प्रशांत मेश्राम, रोहित कामडे , दीपक घोंगडे , संगीता गेड़ाम आदि ने बधाई दी है।


