Tuesday, April 21, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव निरीक्षक का समीक्षा दौरा

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव निरीक्षक का समीक्षा दौरा

मुल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे नामांकन दाखिल करने का 29 अक्तूबर को अंतिम दिन था।72- बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 21 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है।चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने हेतु भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव निरीक्षक संगीता सिंह ने 72 बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

दरअसल ,चुनाव निरीक्षक के शहर के शासकीय विश्राम गृह पहुचने पर यहां के चुनाव निर्णय अधिकारी एवं उप विभागीय अधिकारी अजय चरडे, सहायक चुनाव अधिकारी एवं तहसीलदार मृदुला मोरे और नगर परिषद के मुख्य अधिकारी संदीप दोडे इन्होंने अगुआई कर उनका स्वागत किया।पश्चात्‌, चुनाव निरीक्षक ने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव तैयारियों, मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में प्रारंभिक जानकारी ली।

इसके बाद संगीता सिंह ने न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाओं की जांच के लिए मुल शहर में नवभारत विद्यालय, बालविकास विद्यालय और नगर परिषद कार्यालय में मतदान केंद्रों का दौरा किया और मतदाताओं के लिए सुविधाओं की समीक्षा की एवं कुछ सुधार हेतु चुनाव निर्णय अधिकारी को सुझाव दिए गए।साथ ही मुल तहसील के ग्राम चिमढा में मतदान केंद्रों का दौरा किया।उन्होंने दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों में मतदाताओं के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पोंभुर्ना तहसील के डोंगर हल्दी, चेक अंबे धानोरा और उमरी पोतदार जैसे गांवों में मतदान केंद्रों का भी दौरा किया।उन्होंने चंद्रपुर तहसील में अत्याधिक संवेदनशील पिंपलखुट मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने प्रशासन को अधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पूरे दौरे के दौरान संगीता सिंह ने मतदाताओं के लिए सुरक्षित, पारदर्शी एवं सुविधा संपन्न चुनाव प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया।उन्होंने कहा कि भारत का चुनाव आयोग मतदाताओं के लिए आदर्श मतदान माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। दौरे के दौरान उन्होंने प्रशासन एवं चुनाव व्यवस्था के अधिकारियों से विस्तृत बातचीत भी की। उन्होंने मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई से बचाने के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं जैसे स्वच्छता, पानी की सुविधा, रैंप, शौचालय और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने दूरदराज और संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी आह्वान किया।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!