Tuesday, April 21, 2026
Homeस्नेह सम्मेलनमराठी पाठशालाओं को बनाए रखना, समाज के लिए एक चुनौती

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मराठी पाठशालाओं को बनाए रखना, समाज के लिए एक चुनौती

स्नेह सम्मेलन में  विधायक अडबाले ने कहा।
मूल ( मेहुल मनियार)
मराठी भाषा को केंद्र सरकार ने शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। विधायक सुधाकर अडबाले का मानना ​​है कि, मराठी भाषा तभी बचेगी जब मराठी स्कूल बचेगा। अगर शिक्षा के दरवाजे बहुजनों के बच्चों के लिए खुले रखने हैं, तो समाज के सामने मराठी को कायम रखने की चुनौती होगी।

शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित नवभारत विद्यालय एवं नवभारत कन्या विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्नेह सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में विधायक अडबाले बोल रहे थे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल वैरागडे ने की। विधायक अडबाले ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, शिक्षण प्रसारक मंडल ने चंद्रपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां के शिक्षकों की गुणवत्ता भी अच्छी है, लेकिन सरकार को शिक्षकों को गैर-शिक्षण कार्य नहीं देना चाहिए, ऐसा बताया। एड.अनिल वैरागड़े ने संबोधन करते हुए कहा कि, छात्रों के लिए अच्छी शिक्षा को बढ़ावा देना, हमारा लक्ष्य है , जब की छात्रों की शिक्षा के साथ संस्कृतिक क्षेत्र में भी महत्व दिया जाता है।
इस अवसर पर कला शिक्षक नंदूरकर ने शिक्षण प्रसारक मंडल के बनाए लोगो का विधायक अडबाले एवं एडवोकेट वैरागडे ने विमोचन किया उसी प्रकार स्नेहसम्मेलन के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये चित्रों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर शिक्षण प्रसारक मंडल के सचिव शशिकांत धर्माधिकारी, सह सचिव पूर्व प्राचार्य टी.के.कापगते, सदस्य प्रभाकर पुलकवार, पूर्व प्राचार्य गंगाधर कुनघाडकर, पूर्व सीनेट सदस्य सुनील शेरकी, विमाशी तालुका अध्यक्ष ढवस सर का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नवभारत कन्या विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कु .अलका वरगंटीवार, नवभारत विद्यालय व्याहाड के प्राचार्य श्री. भगत मंच पर मौजूद थे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना नवभारत विद्यालय के प्राचार्य अशोक झाडे ने रखी ।
कार्यक्रम का संचालन नवभारत विद्यालय के शिक्षक नीलेश माथनकर, प्रतिमा उमक ने किया तथा आभार प्रदर्शन नवभारत कन्या विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विजय सिद्धावार ने किया।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!