Tuesday, April 21, 2026
Homeशहर समस्यामूल शहर के रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल शहर के रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग

मूल

मूल चंद्रपुर महामार्ग पर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण के संबंध में शहर भाजपा पदाधिकारियों की तरफ से क्षेत्रीय विधायक सुधीर मुनगंटीवार को ज्ञापन सौंपा गया।

कहा गया है कि,मुल रेल्वे स्थानक पर ट्रेनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। यहां से बल्लारपुर-गोंदिया यात्री ट्रेन,सुपरफास्ट ट्रेनें और अंतरराज्यीय मालगाड़ियां लगातार चलती रहती हैं।इस रेल्वे मार्ग से हर 15-20 मिनट में ट्रेन रवाना होती है।दरअसल,मूल चंद्रपुर महामार्ग पर कर्मवीर महाविद्यालय के पास इसी रेल्वे मार्ग का रेलवे फाटक है। इस महामार्ग पर भी यातायात काफी बढ़ गया है और ट्रेनों की आवाजाही के कारण दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियां फंस जाती है।जिसमें कभी एंबुलेंस को भी रुकना पड़ जाता है।

ज्ञात रहे, मूल शहर वाणिज्यिक दृष्टि से एक केंद्रीय स्थान है।यह मार्ग चंद्रपुर,गोंडपिपरी,चामोर्शी,आष्टी, गढ़चिरौली, मुरुमगांव,रायपुर जबलपुर,गोंदिया,भंडारा, ब्रम्हपुरी, नागपुर,चिमूर,वर्धा जैसे दूर दराज के शहरों को जोड़ने वाले मार्ग का केंद्र है।रेलवे फाटक पर 15-20 मिनट तक ट्रैफिक फंसने से न सिर्फ यात्रियों को काफी परेशानी होती है, बल्कि जिन गंभीर मरीजों को इलाज के लिए एंबुलेंस से ले जाया जा रहा होता है, समय के अभाव में उनकी जान भी जा सकती है।उपरोक्त प्रकार की अनेक समस्याएँ भोगने की संभावना बनी रहती है।इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए इस रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर की अत्यंत आवश्यकता है।

इस आशय को लेकर ही शहर भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक सुधीर मुनगंटीवार से इस मामले को गंभीरता से लेकर सभी यात्रियों की मांग को पूरा करने की गुजारिश की है।उपरोक्त ज्ञापन सौंपते वक़्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मोतीलाल टहलियानी, नंदू रंदीवे,अजय गोगुलवार,प्रभाकर भोयर,प्रवीण मोहूर्ले,राकेश ठाकरे, प्रशांत बोबाटे,दादाजी येरणे,संजय मारकवार,विवेक मांदाडे,रुपेश मारकवार,संजय येरोजवार उपस्थित थे।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!