पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जिलाधिकारी को दिए निर्देश।
मूल ( मेहुल मनियार )
समूचे विदर्भ में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई गांवो में बाढ़ ग्रस्त स्थिति बनी है। ऐसे में चीचपल्ली गांव के करीब 300 घरों में पानी घुसा है, और घर – आंगन तालाब बने हैं । घर में रखी सामग्री का बड़ा नुकसान हुआ है। इस गांव के नागरिकों ने पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को इस बारे में सुबह करीब 6:30 बजे जानकारी दी।पश्चात्, मुनगंटीवार ने तत्काल जिलाधिकारी को इस गांव में सहायता देने के निर्देश दिए हैं। चीचपल्ली गांव में प्रत्यक्ष रूप में परिस्थिति का मुआयना करके जिला परिषद पाठशाला में रहने की तथा भोजन की व्यवस्था करने के बारे में भी बताया।

भाजपा के महामंत्री डॉ मंगेश गुलवाड़े, महानगर उपाध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टूवार, राकेश बोमनवार इन्हे भी प्रत्यक्ष जाकर स्थिति की जानकारी लेने के बारे में नामदार सुधीर मुनगंटीवार ने निर्देश दिए है।


