Thursday, April 23, 2026
Homeअतिक्रमणअतिक्रमण की वज़ह मुख्य रास्ते की आवाजाही बाधित

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

अतिक्रमण की वज़ह मुख्य रास्ते की आवाजाही बाधित

क्या इस पर होगी कार्रवाई??

मुल

दीपावली का पावन त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। बाजार मे भी काफी रौनक देखने को मिल रही है। परंतु मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण से,आवाजाही करने मे लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।ऐसा ही कुछ मंजर स्थानीय गांधी चौक परिसर मे देखा जा रहा है।

शिकायतकर्ता,हर्षद नागरेचा एवं राकेश पुन्नावार ने नगर परिषद और सार्वजनिक बांधकाम विभाग को इस आशय पर लिखे पत्र मे कहा है कि, गांधी चौक में स्थित करण किराना स्टोर्स के संचालक की ओर से मुख्य रास्ते पर अपना दुकान का सामान रख पूरा रास्ता घेर लिया गया है,जिससे आवाजाही बाधित हो रही है।बार बार समझाइश देने के बावजूद उक्त व्यापारी की ओर से मनमानी की जाती है। काफी बार शिकायत भी की गई है परंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।जब भी अतिक्रमण मुहिम चलाई जाती है, कुछ समय के लिए सब सही हो जाता है।बाद मे दोबारा जैसे थे स्थिति हो जाती है।

उक्त अतिक्रमण हटाने हेतु शिकायतकर्ता द्वारा जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार एवं पुलिस प्रशासन को भी इसकी प्रतिलिपि दी है ताकि इस पर जल्द से जल्द कारवाई हो और भविष्य मे किसी प्रकार की अनुचित घटना ना घटे इसकी खबरदारी रहे।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!