प्रा. मिनाक्षी छोंनकर ने योगासन कर दिखाए और मार्गदर्शन किया ।
मूल ( मेहुल मनियार)
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित, गोंडवाना विद्यापीठ संलग्नित कर्मवीर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एनसीसी विभाग द्वारा विश्व योग दिवस के उपलक्ष में योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समाज के हर स्तर के नागरिको को शारीरिक तथा मानसिक दृष्टि से सक्षम बनाने हेतु योग दिवस का आयोजन किया गया।

प्रा. मीनाक्षी छोनकर इन्होंने योगासन के अलग-अलग पाठ सिखाएं। हमारे जीवन में स्वास्थ्य के लिए योग का क्या महत्व है, इस बारे में जानकारी दी । इस योगासन कार्यक्रम में एनसीसी की मेजर प्रा.डॉ.उज्ज्वला कापगते, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप मांडवगड़े, प्राध्यापक गण, शिक्षकेत्तर कर्मी, एन. सी. सी .की कैडेट्स तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


