Saturday, June 13, 2026
Homeकिसान शास्त्रज्ञ मंच बैठकमूल के कृषि महाविद्यालय द्वारा किसान शास्त्रज्ञ मंच की 22 वीं बैठक...

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल के कृषि महाविद्यालय द्वारा किसान शास्त्रज्ञ मंच की 22 वीं बैठक संपन्न

मूल ( चंद्रकांत मनियार)

     यहां के कृषि महाविद्यालय द्वारा तहसील के मोरवाही ग्राम में 22 वीं किसान शास्त्रज्ञ बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर किसान शास्त्रज्ञ मंच के अध्यक्ष विजय गुरुनुले, प्रगतिशील किसान खुमेश वाकुड़कर ,अन्य किसान तथा कृषि महाविद्यालय के विषयतज्ञ प्राध्यापक उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्यतः खरीफ फसल तथा रब्बी फसल के नियोजन के बारे में चर्चा हुई। कृषि महाविद्यालय के विस्तार शिक्षण विभाग की प्रा. मनीषा लवणकर इन्होंने धान फसल के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यापीठ द्वारा किसानों के लिए तंत्रज्ञान विकसित हेतु बने ऐप के बारे में जानकारी दी।

कृषि विद्या विषयतज्ञ प्रा. मोहिनी पुनसे ने भूमि के तहत मूल्य द्रव्यों की कमी के कारण होने वाली बीमारी के बारे में बताया। उद्यानविद्या विषय तज्ञ डॉ. अश्विनी गायधनी ने सब्जियां की फसल उगाने के बारे में बताते हुए उनसे अधिक लाभ कैसे मिले इस बारे में बताया। वनस्पति रोग विषय तज्ञ डॉ.गीतांशु डिंकवार इन्होंने धान फसल पर लगने वाली विभिन्न बीमारी के बारे में बताते हुए, एकात्मक व्यवस्थापन की जानकारी दी। उन्होंने जैविक खाद,कीटक नाशक आदि का इस्तेमाल करने की सलाह दी। कृषि विद्या विषय तज्ञ प्रा. देवानंद कुसुंबे ने रब्बी फसल की उपज कैसे की जाए, इस बारे मे बताया। वनस्पति रोग विषय तज्ञ डॉ. प्रवीणा बरड़े ने धान तथा सब्जियों पर लगने वाली बीमारी के बारे में मार्गदर्शन किया। इस बैठक में 27 किसान तथा शास्त्र उपस्थित थे। प्रा. मनीषा लवणकर ने संचालन तथा आभार प्रदर्शन किया।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!