मूल
गुजराती समाज के आराध्य संत शिरोमणि जलाराम बापा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हर साल दिवाली के बाद सप्तमी के दिन जलाराम बापा की जयंती मनाई जाती है।

ज्ञात रहे,गुजरात के वीरपुर ग्राम में जहां पूज्य जलाराम बापा का जन्म स्थान है वहां पर कई वर्षो से प्रतिदिन अन्नदान की प्रथा शुरू है उसी तर्ज पर हर वर्ष जलाराम जयंती के उपलक्ष्य में मूल गुजराती नवयुवक उत्सव मंडल द्वारा अन्नदान का आयोजन किया जाता है।

यहां के ताड़ाला रोड स्थित जलाराम मंदिर मे सुबह से पूजा पाठ के बाद भजन कीर्तन पश्चात् अन्नदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गुजराती समाज के सभी लोग सम्मिलित हुए थे।शहर वासियों ने महाप्रसाद का लाभ उठाया।





