Thursday, August 20, 2026
Homeराष्ट्रीय सेवा योजना दिनदेश और समाज के हर आपत्तीकाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

देश और समाज के हर आपत्तीकाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों का योगदान महत्वपूर्ण

image_pdfimage_print
राष्ट्रीय सेवा योजना यह संस्कारों की पाठशाला है।
प्रा चंद्रकांत मनियार ने कहा।
मूल (  मेहुल मनियार )
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय के वरिष्ठ तथा कनिष्ठ विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिन के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्राचार्य डॉ.अनीता वालके की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रा. चंद्रकांत मनियार मुख्य अतिथि थे।
समारोह की प्रस्तावना राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप मांडवगड़े ने रखी। उन्होंने पूरे वर्ष में रासेयों द्वारा चलाएं उपक्रम के बारे में बताया। मंच पर डॉ. केवल कराडे, प्रा. प्रवीण उपरे,डॉ. गणपत आगलावे, प्रा. सौ.दुर्गे, प्रा . भुषण वैद्य, प्रा. अनिल शेलेकर, आदी उपस्थित थे।

प्रा . मनियार ने अपने मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की देश
के विभिन्न विद्यापीठ में 1969 से हुई शुरुआत की जानकारी देते हुए, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा छात्रों में शिक्षा के अलावा सामाजिक तथा देश के हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है, ऐसा बताया। स्वयं सेवकों को मिले संस्कारों के अनुरूप भविष्य में वे अच्छे मार्ग पर चलकर उन्नति की सीढी चढते है। राष्ट्रीय सेवा योजना आर्थिक ,सामाजिक ,सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक विकास का युवा आंदोलन होने के बारे में बताया । प्राचार्या डॉ. अनिता वालके ने अपने मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य के अनुसार अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए कार्य करने की छात्रों को सलाह दी। व्यक्तित्व विकास के माध्यम से किताबी ज्ञान के साथ समाज के विकास में अपना योगदान देते हुए, समाज के हर कार्य से रिश्ता जोड़ने के बारे में छात्रों को बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए बनाए प्रतिक चिन्ह का अर्थ उन्होंने बताया। प्रा प्रवीण उपरे और प्रा अनिल शेलेकर ने भी मार्गदर्शन किया।
इस कार्यक्रम का संचालन अविनाश चहारे ने तथा आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना ( कनिष्ठ ) कार्यक्रम अधिकारी प्रा.राहुल बोधे ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रा. कमलेश नागोशे, प्रा. सागर मासिरकर, पर्यवेक्षक प्रा दिनेश बनकर, प्रा नीरज चन्ने, तथा वरिष्ठ तथा कनिष्ठ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!