Friday, August 21, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024आपसी विवाद को दिया गया राजनीतिक रंग
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

आपसी विवाद को दिया गया राजनीतिक रंग

image_pdfimage_print

भाजपा को बदनाम करने की साजिश

वणी
भारतीय जनता पार्टी किसी जात पात की राजनीति मे लिप्त नहीं रहकर विकास की राजनीति के पथ पर हमेशा से कार्य करती आ रही है।भाजपा ने कभी व्यक्ती विशेष के बारे नहीं सोचकर जनता के हित का ही कार्य किया है।ऐसे मे विपक्ष द्वारा साजिश रचकर पार्टी को बदनाम करने हेतु पैंतरे आजमाए जा रहे है।
दरअसल,भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने कुनबी समाज के संबंध में आपत्तिजनक बयान दिए जाने के बारे में किसी न्यूज़ पोर्टल पर खबर प्रकाशित हुई।इस मामले को लेकर मंगलवार को वणी में भाजपा की ओर से पत्रकार परिषद मे प्रतिक्रिया दी गई।यह खबर सरासर गलत होने की बात तारेंद्र बोंडे इन्होंने दी। दो कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद को, चुनाव के पार्श्वभूमि पर केवल राजनीतिक रंग देने हेतु कुणबी समाज में विवाद उत्पन्न करने की यह साजिश होने की बात विधायक संजीव रेड्डी ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्र परिषद में स्पष्ट कि है।
इस आरोप को सिरे से नकारते हुए उक्त पोर्टल पत्रकार पर मानहानि का दावा ठोकने की बात भी उन्होंने कहीं।इस झूठे आरोपों से समाज की भावनाओ को ठेस पहुंची है।भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष कमजोर हुआ है जिस कारण ऐसी साजिश रची जा रही हैं।
इस बैठक उपरांत कुणबी समाज के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सामाजिक संगठनों ने पुलिस थाने पहुंचकर इस आशय की शिकायत की और जल्द से जल्द फर्जी अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।
इस पत्रकार परिषद में विधायक संजीव रेड्डी बोड़कूरवार ,के साथ तारेंद्र बोंडे,दिनकर पावडे ,संजय पिंपलशेंडे,गजानन विधाते ,रवि बेलूरकर ,संतोष डंभारे आदि के साथ कुनबी समाज के असंख्य भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!