Friday, August 21, 2026
Homeकिसान समस्यामूल तहसील में धान खरीदने हेतु दो पंजीकरण केंद्र बढ़ाने की मुनगंटीवार...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल तहसील में धान खरीदने हेतु दो पंजीकरण केंद्र बढ़ाने की मुनगंटीवार ने दी सूचना

image_pdfimage_print

सुधीर मुनगंटीवार ने मार्केटिंग अधिकारी को दी सूचना।

मूल-
मुल तालुका में बाजार समिति के धान खरीद केंद्र पर भारी भीड़ होती है। भले ही समय सीमा बढ़ा दी गई है, लेकिन भीड़ के कारण किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बेम्बाल और चिरौली गांव में दो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेंटर बढ़ाए जाएं, इस बारे मे विधा.सुधीर मुनगंटीवार ने जिला विपणन अधिकारी को दी है.
दो ऑनलाइन पंजीकरण केंद्र बढ़ाने की आवश्यकता होने के बारे मे मुल पंचायत समिति के पूर्व सभापति चंदू मार्गोनवार और भाजपा नेता प्रवीण मोहुरले और उनके प्रतिनिधिमंडल ने बताई थी। विधा .सुधीर मुनगंटीवार ने जिला विपणन अधिकारी को ऑनलाइन पंजीकरण केंद्र के विस्तार के संबंध में निर्देश दिए हैं।

मूल बाजार समिति का एक ही पंजीकरण केंद्र है। इसलिए, मुल तालुका के किसान बड़े पैमाने पर इस पंजीकरण केंद्र पर उमड़ रहे हैं। धान बोनस के पंजीयन से कोई भी वंचित न रहे, इसलिए विधा.सुधीर मुनगंटीवार ने जिला विपणन अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं। दो ऑनलाइन पंजीकरण केंद्र बेंबाल और चिरौली क्षेत्र के नागरिकों को राहत देंगे, ऐसा मुनगंटीवार ने कहा है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!