Friday, August 21, 2026
Homeसमस्याओं का ज्ञापनशिव टेकडी और बौद्ध टेकडी परिसर में पेयजल और बिजली सुविधा की...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

शिव टेकडी और बौद्ध टेकडी परिसर में पेयजल और बिजली सुविधा की जाए

image_pdfimage_print

मूल ( मेहुल मनियार )

         युवा क्रांति संगठन की ओर से पूर्व मंत्री तथा बल्लारपुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सुधीरभाऊ मुनगंटीवार को मूल के शिवटेकड़ी और बौध्दटेकड़ी में पेयजल और बिजली की सुविधा की व्यवस्था करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
मुल के चंद्रपुर रोड स्थित शिव टेकड़ी और बौद्ध टेकड़ी, जो एक घना वन क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लेकिन बिजली सुविधा न होने के कारण रात में श्रद्धालुओं का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। पिछले दो महीनों से यहाँ बिजली की सुविधा न होने के कारण नागरिकों ने एक पेड़ पर तेंदुआ बैठा देखा है। इससे भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
विदित रहे कि,श्रावण मास में शिवरात्रि और 4 नवंबर को बुद्ध टेकड़ी की वर्षगांठ मनाई जाती है। वर्षगांठ के दिन जिले और जिले के बाहर से बड़ी संख्या में नागरिक यहां आते हैं, लेकिन जलापूर्ति और बिजली की सुविधा न होने से श्रद्धालुओं को असुविधा होती है।

युवाक्रांति संगठन की ओर से पूर्व मंत्री और बल्लारपुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सुधीर भाऊ मुनगंटीवार से बिजली और पानी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया।
ज्ञापन देते वक्त प्रणित पाल, निखिल वाढई, अक्षय दुम्मावार निहाल गेडाम ,हर्षवर्धन दुपारे, राज चिमूलवार, कालिदास गुरनुले,तुषार घ्यार, सुमित दुपारे, ओम लाटकर, दिनेश गुरनुले, यामावार,किशोर चौकुंडे, ईश्वर लोणबले, शेंडे , खोब्रागडे आदी उपस्थित थे

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!