तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार ने की मांग।
मूल
मूल तहसील में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण यहां के उप जिला अस्पताल में रिक्त पदों की भर्ती करने की मांग तहसील राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई है। बताया गया है कि इस अस्पताल में 48 पद मंजूर है, जिनमें से वैद्यकीय अधीक्षक के साथ 13 पद अभी भी रिक्त पड़े हैं। तहसील के ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, डॉक्टरों की कमी के कारण मरीज का उचित इलाज होने में दिक्कत आती है। जब की उनपर काम का काफी बोझ बढ़ जाता है। कहा गया कि , समय पर इलाज न होने के कारण कई मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कहा गया कि इस अस्पताल में प्रतिदिन 600 से 700 मरीज इलाज हेतु आते हैं। स्वास्थ्य ठीक न होते हुए भी उन्हे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है । इस समस्या का हल निकालने हेतु राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन भटारकर की उपस्थिति में और मूल तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार के नेतृत्व में जिला शल्य चिकित्सक डॉ. चीचोने से भेंट करके अपनी मांगे रखी गई । इस वक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष आकाश येसनकर के अलावा अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।




