Wednesday, October 21, 2026
Homeसमीक्षा बैठकमूल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

image_pdfimage_print

राष्ट्रवादी कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न।
मूल   ( मेहुल मनियार )
लोकसभा चुनाव के पार्श्वभूमि पर मूल तहसील राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नितिन भटारकर के मार्गदर्शन में तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दादा पवार की विकास के प्रति रही भूमिका का संदेश बहुजनों तक पहुंचाने तहसील के गांव गांव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की शाखा शुरू करने का संकल्प किया गया ।आगामी लोकसभा चुनाव में महायुती के घटक पार्टी के रुप मे रही राष्ट्रवादी कांग्रेस मे कार्यकर्ताओं ने ज़िम्मेदारी निभाने की बात कही गई।
इस बैठक में शहर अध्यक्ष आकाश येसनकर, युवक तहसील अध्यक्ष रोहित कामडे, महिला तहसील अध्यक्ष संगीताताई गेडाम ,मूल शहर अध्यक्ष धाराताई मेश्राम, गुड्डू नीमगडे ,ओबीसी आघाड़ी के तहसील अध्यक्ष वासुदेवजी पिपरे, उपाध्यक्ष उमाजी चूधरी, दामोदर सोनूले ,आनंदराव गोहने ,आशु खान, सोशल मीडिया प्रमुख भावेश रामटेके, सुनील कामडी, वतन चिकाटे, सौरभ तायड़े, सुवर्णाताई रामटेके, माला ताई शेंडे, सुनीता सुखदेवे की मुख्य उपस्थिति थी।
इसी बैठक में महेंद्र कोडापे और उमाजी चूधरी पर तहसील उपाध्यक्ष की, तथा रोजगार आघाड़ी शहर अध्यक्ष की रजत कुकड़े, को जिम्मेदारी सौंपी गई। तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी। मूल शहर की महिलाओं ने अजीतदादा के विचारों पर श्रद्धा रखकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश लिया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!