श्रमिक एलगार संगठन द्वारा सत्कार किया गया।
मूल ( मेहुल मनियार)
पथ विक्रेता कानून सड़क पर बैठने वाले गरीब विक्रेताओं के जीवन में परिवर्तन लाने वाला कानून होने की बात एडवोकेट पारोमीता गोस्वामी इन्होंने व्यक्त की। मूल वरोरा तथा बल्लारपुर के नगर निर्वाचित पथ विक्रेता समिति के सदस्यों के सत्कार समारोह के अवसर पर वे संबोधन कर रहे थे। केंद्र शासन द्वारा 2014 में पथ विक्रेता कानून लागू किया गया। उस कानून को अमल में न लाने पर श्रमिक एलगार संगठन द्वारा कई बार आंदोलन किए गए। नगर परिषद द्वारा अब पथ विक्रेता समिति का चुनाव लेकर समिती का गठन किया गया है। जब तक इस कानून द्वारा पूर्ण रूप से अधिकार मिलता नहीं ,तब तक जंग जारी रहेगी, ऐसा एड गोस्वामी ने कहा।

चंद्रपुर के शासकीय विश्रामगृह में नव निर्वाचित पथ विक्रेता समिति के सदस्यों का स्मृति चिन्ह तथा पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया गया था। इस समारोह में श्रमिक एलगार के अध्यक्ष प्रवीण चीचघरे, रासप विदर्भ महासचिव संजय कन्नावार, पत्रकार राजु बिट्टूरवार, आदि गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर पथ विक्रेता रेवती इंगोले, संजय नरूले , वासीम भाई तथा अमित राऊत इन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए ।समारोह का संचालन विजय सिद्धावार ने तथा आभार प्रदर्शन नंदिनी आडपवार ने किया ।




