Wednesday, October 21, 2026
Homeलूटपाटकिराना व्यापारी से लूटपाट करनेवाले पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

किराना व्यापारी से लूटपाट करनेवाले पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

image_pdfimage_print

मुल

व्यापार कार्य पूर्ण कर तेलंगाना राज्य के कागजनगर शहर से 4 अगस्त को रात 10 बजे के दरमियान लौटते वक्त मूल -चंद्रपुर रोड पर स्थित नागाला ग्राम के पास लुटेरों ने शहर के किराना व्यापारी को अपना शिकार बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बारे में पुलिस द्वारा बताया गया है कि, 37 वर्षीय वार्ड नं 17 के किराना व्यापारी पंकज सुरेश जुमडे अपना व्यापार कार्य निपटा कर चंद्रपुर की ओर से अपनी स्विफ्ट कार से मूल लौटते वक्त आरोपियों ने पीछे से अपनी अर्टिगा कार से आकर व्यापारी की कार को रोका।आरोपियों ने कार में बैठे सुरेश जुमड़े को लोहे की रॉड से मारकर उसे घायल कर दिया। और उनके पास से ₹70000 नगद एवं ₹20000 मूल्य के दो मोबाइल ऐसे कुल 90000 रुपए का माल लूट लिया।

जिसकी शिकायत 6 अगस्त को की गई तथा उसी आधार पर पोलिस ने धारा 311 के तहत मामला दर्ज कर मामले मे लिप्त आरोपीयो की शिनाख्त कर 38 वर्षीय नीरज प्रसाद रायपुरे, 24 वर्षीय तोहित आरिफ शेख,37 वर्षीय सचिन श्रीराम लाकडे , 28 वर्षीय शोएब वाजिदखान पठान तथा 29 वर्षीय गणेश मनोहर चव्हाण( सभी मूल शहर निवासी) इन पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामले के अन्य दो आरोपी नौशाद पठान और आकाश राम फरार बताए गए हैं।

उक्त मामले की जांच चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक,उप विभागीय पुलिस अधिकारी शिवाजी भगत तथा पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अविनाश मेश्राम, स. फौजदार उत्तम कुमरे , पोहवा भोजराज मुंडरे, सचिन सायंकार, ना.पो. अ. चिमाजी देवकते, पो.अ.शफीक शेख कर रहे हैं। गिरफ्तार किए पांचो भी आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!