श्री माता वासवी कन्यका देवस्थान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन
मूल
मूल शहर में आर्य वैश्य समाज की आराध्य माता श्री वासवी कन्यका परमेश्वरी मंदिर के जीर्णोधार का कार्य पूर्ण होकर शास्त्रोक्त विधि अनुसार भिन्न-भिन्न मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया था।

श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के कोषाध्यक्ष परम पूज्य श्री स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज की मुख्य उपस्थिति में यह समारोह संपन्न हुआ।सपना मुनगंटीवार के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप यह सुशोभित मंदिर शहरवासियों को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर श्री कन्यका माता मंदिर से कलश यात्रा एवं माता की पालकी निकाली गई जिसमें भारी संख्या मे भक्तजनों की उपस्थिती रही।शहर के मुख्य मार्ग से शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस शोभा यात्रा की जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार तथा सपनाताई मुनगंटीवार ने अगुआई की। पूरा शहर भक्तिमय बन चुका था।स्थानीय बाजार चौक में भव्य पंडाल मे परम पूज्य श्री स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज के प्रवर्चन का आयोजन किया गया था।



