Wednesday, October 21, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024छात्रों ने नुक्कड़ नाटकों से की मतदान जन जागृति
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

छात्रों ने नुक्कड़ नाटकों से की मतदान जन जागृति

image_pdfimage_print

कर्मवीर कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना+2 एवं बल्लारपुर पब्लिक स्कूल मूल  विद्यार्थियों के माध्यम से किया मतदान जागरूकता।

मूल:-

 कर्मवीर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना + 2 और बल्लारपुर पब्लिक स्कूल मूल के सहयोग से, छात्रों ने ताडाला, चिचाला, हलदी, भेजगांव, बेम्बाल, जुनासुरला, चांदापुर, बोरचांदली में मतदान के महत्व को समझाने के लिए सड़क नाटक के माध्यम से जन जागरूकता की। मूल तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में, पंचायत समिति के सामने, और मूल बस स्टेशन पर मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाना चाहिए, इसीलिए मतदान के महत्व को सभी को समझाया।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान जन जागृति हेतु मूल तहसील के स्कूली बच्चों ने मूल शहर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली । उक्त रैली में संवर्ग विकास अधिकारी बी. एच.राठौड़, तहसीलदार मृदुला मोरे, नायब तहसीलदार यशवन्त पवार, मुख्याधिकारी संदीप दोडे, प्राचार्य, गुट शिक्षा अधिकारी वर्षा पिपरे, विस्तार अधिकारी, कर्मचारी आदी उपस्थित थे।लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कर्मवीर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनिता वालके ने नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही बल्लारपुर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विनोद बोलीवार ने वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ युवा पीढ़ी को विभिन्न माध्यमों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जागरूक किया।

  प्रा . अनिल शेलेकर और प्रा .समीर अलुरवार ने अपने छात्रों के साथ मतदान जागरूकता फैलाने ग्रामीण क्षेत्रों में मार्गदर्शन किया। मतदान जागृति के लिए तेजस्विनी तांगडे, आंचल ढोले, अर्पिता कङूकार, कशिश रामटेके, सेजल गांवतूरे, मोनिका कोटरंगे, स्वरा बाकड़े, श्रृंखल खोबरागड़े,प्रज्ञा रामटेके, गणेश तांदले, आदित्य आकुलवार आदि छात्रों ने भाग लिया। इस उपक्रम को सफल बनाने प्राध्यापकों ने मार्गदर्शक के रूप में भाग लिया । इस जन जागृति के लिए प्रा. अनिल शेलेकर और प्रा.समीर अल्लूरवार ने अथक परिश्रम किया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!