Wednesday, October 21, 2026
Homeप्रयास 2025मूल के कृषि महाविद्यालय का प्रयास 2025 नामक वार्षिक उत्सव का धूमधाम...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल के कृषि महाविद्यालय का प्रयास 2025 नामक वार्षिक उत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया।

image_pdfimage_print

कृषि महाविद्यालय के प्रयास 2025 वार्षिकोत्सव का समापन समारोह संपन्न।
मूल (  प्रा चंद्रकांत मनियार )
यहां के कृषि महाविद्यालय द्वारा दो दिवसीय प्रयास 2025 नामक वार्षिक उत्सव का स्थानीय कन्नमवार सभागृह में आयोजन किया गया था। इस वार्षिक उत्सव का समापन समारोह कृषि महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता डॉ. विष्णुकांत टेकाले की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सेवानिवृत प्रा .चंद्रकांत मनियार, ग्राहक मंच के अध्यक्ष दीपक देशपांडे, सहयोगी प्रा. डॉ.रमाकांत गजभिए थे।


अतिथियों ने डॉ. पंजाबराव देशमुख के प्रतिमा का पूजन और माल्यार्पण किया। प्रा. मनियार ने अपने भाषण में छात्रों को अपने जीवन में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। आत्मविश्वास और लगन के साथ जीवन में सफलता पाना संभव होता है, ऐसा बताया। दीपक देशपांडे ने अपने जीवन का अनुभव बताते हुए जीवन में आने वाले हर मौके को हासिल करके सफलता मिलाने का प्रयास करना चाहिए, ऐसा कहा।
डॉ विष्णुकांत टेकाले ने अपने भाषण में महाविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न उपक्रमों की जानकारी देते हुए, छात्रों की उन्नति के लिए महाविद्यालय प्रशासन हरदम साथ देगा, ऐसा बताया। महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ छात्रों को विभिन्न कलाओंमें शामिल करने का लक्ष्य रखकर इस वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किए जाने के बारे मे कहा।


इस समारोह में वार्षिक उत्सव के दौरान छात्रों के लिए रंगोली, पेंटिंग, वादविवाद, एकल नृत्य, समुह नृत्य, लघोरी आदी विभिन्न प्रतियोगिताएं ली गई थी, उन प्रतियोगिता में विजयी बने स्पर्धकों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार बांटे गए। उसी प्रकार पूरे वर्ष में जो स्पर्धाएं ली गई थी उन सभी स्पर्धा के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार वितरण का संचालन प्रा. मोहिनी पुनसे तथा प्रा. डॉ. गीतांशु डिंकवार ने किया। सभी विजेताओं को बधाई दी गई। हर प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्ण हिस्सा लिया था।
इस समारोह का संचालन कु. रानी बांते तथा त्रिकोण रंदये इन्होंने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रा. मनीषा लवनकर ने किया। इस समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!