Tuesday, October 20, 2026
Homeश्री लोहाना महपरिषदश्री लोहाना महापरिषद चंद्रपुर जिला स्तरीय बैठक संपन्न
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

श्री लोहाना महापरिषद चंद्रपुर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

image_pdfimage_print

मूल  ( प्रा चंद्रकांत मनियार )

श्री लोहाना महापरिषद की  ( विदर्भ विभाग ज़ोन 12 ) चंद्रपुर जिला स्तरीय बैठक रविवार को चंद्रपुर के श्री जलाराम मंदिर में आयोजित की गई थी। इस बैठक में जिला कार्यकारीनी तथा तहसील के प्रमुख, उप प्रमुख और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मंच पर लोहाना महापरिषद चंद्रपुर जिला के नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश मोहनलाल नथवानी , दिनेश भाई सागलानी, हरीश भाई काछेला, नवीन भाई नथवानी, लोहाना महापरिषद की चंद्रपुर जिला महिला अध्यक्ष भूमि बेन पोपट,  मीना बेन नथवानी, अजय भाई सागलानी, महेश भाई मानेक आदि गणमान्य उपस्थित थे।

जिला अध्यक्ष दिनेश नथवानी ने अपनी प्रस्तावना मे जिले में लोहाना समाज के हर एक के लिए कार्य करने का विचार रखते हुए जिले में प्रभावशाली कार्य करने की बात कही। उन्होंने बताया कि लोहाना समाज का हर व्यक्ति इस संगठन से जुड़े। चंद्रपुर जिले में लोहाना महापरिषद का कार्य अव्वल रहे, जिसके लिए समाज के हर व्यक्ति का सहयोग मिले, ऐसी आशा व्यक्त की। इस अवसर पर नवीन भाई नथवानी, दिनेशभाई सागलानी, हरीश भाई काछेला, भूमि बेन पोपट, राजेश भाई सागलानी, प्रा.चंद्रकांत मनियार आदि ने समाज के विकास प्रति अपने विचार रखें।

बताया गया कि, लोहाना महापरिषद भारत और विश्वभर के लोहाना समाज का एक प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है। इसका उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा, सेवा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। इसके मुख्य कार्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक छात्रवृत्ति और सहायता प्रदान करना, ज़रूरतमंद परिवारों को चिकित्सा सहायता देना, विवाह परिचय और रोज़गार पोर्टल जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराना,सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करना, युवा और महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न पहल चलाना आदी बताए जाते हैं। यह भी बताया गया है कि लोहाना समाज के छात्रों के लिए बड़े शहरों मे निवास व्यवस्था की जाए। चंद्रपुर जिला में लोहाना महापरिषद के कार्यों का हर एक को लाभ मिले, इस उद्देश्य से विभिन्न समितियां गठन की गई है। सभी समितियां के प्रमुखो ने भविष्य में समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस बैठक का स्पष्ट और प्रभावशाली वाणी से  प्रा. डॉ. उर्वशीबेन मानिक ने संचालन किया तथा आभार प्रदर्शन सागलानी ने किया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!