मुल
गोंडवाना विश्वविद्यालय गढ़चिरौली से संलग्न शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर राज्य सरकार द्वारा प्रेरित “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया गया।

दरअसल ,इस कार्यक्रम के तहत समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में स्वच्छता के महत्व को विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया है।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता वालके,कनिष्ठ महाविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रा. बनकर, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप मांडवगड़े,डॉ. विभावरी हाते, कार्यक्रम अधिकारी प्रा.शेलेकर, प्रा. बोधे, डॉ. गायकवाड़,डॉ. कर्हाडे, प्रा. उपरे, डॉ. आगलावे, प्रा. देवानंद मासिरकर,प्रा.डोंगरवार, प्रा.चुदरी,प्रा. पडोले, प्रा.सागर मासिरकर, प्रा. लेनगुरे, प्रा. दहीवले, प्रा. चन्न, प्रा. नागोशे, प्रा.अल्लूरवार और सभी प्राध्यापक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी और रासेयो स्वयंसेवक एवं छात्रो ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर श्रम दान दिया।




