Thursday, October 22, 2026
Home10 वी परिक्षा परिणामबल्लारपुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा।
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

बल्लारपुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा।

image_pdfimage_print

बल्लारपुर पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सत्कार
मूल ( मेहुल मनियार)
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित बल्लारपुर पब्लिक स्कूल द्वारा मेधावी छात्रों का सत्कार किया गया। महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड की दसवीं का परीक्षा फल घोषित हुआ, जीस में स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है, जबकी स्कूल ने हरवर्ष की अपनी परंपरा कायम रखी है।
बल्लारपुर पब्लिक स्कूल के सत्कार समारोह में संस्था के सचिव एड. अनिल वैरागडे, नवभारत कनिष्ठ विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक झाडे तथा प्राचार्य विनोद बोलीवार उपस्थित थे। इस पाठशाला का छात्र गितेश प्रदीप गांवतूरे ने 92.40 %अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि कु. नंदिनी रुपेश रामगिरवार 92% अंक पाकर दूसरे स्थान पर और कु. अर्पिता अशोक वालके 91.40% अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। अतिथियों ने छात्रों को बधाई देते हुए मार्गदर्शन किया। समारोह का संचालन सौ.तोषी जयसवाल ने और आभार प्रदर्शन कु. रुहिना सैयद ने किया। इस समारोह में अभिभावक तथा शिक्षक गण उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!