कांग्रेस के नेता पर कार्रवाई करनेकी मांग का ज्ञापन दिया।
मूल
मूल तहसील पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार संजय पडोले को कांग्रेस के नेता द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। मूल तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजू गेडाम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस मामले की निंदा करते हुए उस कांग्रेस नेता पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस बैठक में उपाध्यक्ष युवराज चावरे, सचिव विनायक रेकलवार, गुरदास गुरुनूले, वासुदेव आगडे ,चंद्रकांत मनियार, दीपक देशपांडे, भोजराज गोवर्धन,अशोक येरमें,रविंद्र बोकारे ,गंगाधर कुनघाड़कर आदि सदस्य गण उपस्थित थे। धमकी देने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन उप विभागीय अधिकारी विशाल कुमार मेश्राम, तहसीलदार मृदुला मोरे तथा पुलिस निरीक्षक को दिया है।

बताया गया है कि, समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के आधार पर कांग्रेस नेता प्रकाश पाटील मारकवार ने संजय पडोले जब अपने ड्यूटी पर थे, उस वक्त फोन द्वारा उन्हें तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किसी खबर के आधार पर पत्रकारों को ईस प्रकार की धमकी देना समाचार पत्र के स्वतंत्रता पर आघात होने की बात कही। हर संवाददाताओ को अपने हिसाब से खबर लिखने का हक है।वह स्वतंत्रता कोई छीन नहीं सकता। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सुरक्षा मिलना जरूरी है। किसी भी पार्टी का नेता हो ऐसे मामले पर निंदा होना जरूरी है, ऐसे विचार सभी सदस्यों ने रखें।
जांच के आदेश।
पत्रकार को मिली धमकी की शिकायत संजय पडोले ने सावली पुलिस थाने में दी है। उप विभागीय पुलिस अधिकारी शिवाजी भगत ने इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं, यह बात सचिव को फोन पर कही।




