पांचवीं ,छठवीं तथा सातवीं के छात्रों के अभिभावकों की बैठक हुई।
मूल ( चंद्रकांत मनियार )
यहां के सेंट एनेस हाईस्कूल में पांचवी, छठवीं तथा सातवीं के छात्रों के अभिभावकों की बैठक संपन्न हुई। शाला व्यवस्थापन के कामकाज तथा अभिभावकों को कुछ सूचनाए देने हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया था। सेंट एनेस हाईस्कूल की मुख्याध्यापिका सि. शेलेट सेबेस्टियन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस बैठक की प्रस्तावना स्कूल की अध्यापिका सौ. सीमा बोकारे ने रखी। उन्होंने छात्रों को स्कूल मे समय पर भेजना, यूनिफॉर्म, किताबें , छात्रों के टिफिन तथा शाला सामग्री के इस्तेमाल आदी के बारे में अभिभावकों को कुछ सुझाव दिए।

मुख्याध्यापिका शेलेट सेबेस्टियन ने शाला व्यवस्थापन के संबंध में बताते हुए, अभिभावकों ने अपने बच्चों के प्रति कौन सी जिम्मेदारी उठानी चाहिए ,इस संबंध में बताया। छात्रों की पढाई या अन्य समस्याओं के संबंध में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे शाला प्रशासन से संपर्क करें, ऐसी अपील की। इस पाठशाला का दसवीं का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा इस बारेमें भी बताया गया। बैठक में अभिभावकों ने भी छात्रों को आनेवाली समस्या के बारे में बताया। हर समस्या को शाला प्रशासन द्वारा सुलझाने के बारे में आश्वासन दिया गया। इस बैठक का संचालन स्कूल की अध्यापिका सौ.चेतना रेकलवार ने तथा आभार प्रदर्शन सौ.स्वाती मद्रीवार ने किया। इस बैठक में 5 वी , 6 वी और 7 वी कक्षा के छात्रों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में स्कूल के अध्यापक गण भी उपस्थित थे।




