Saturday, August 22, 2026
Homeकार्यशालाकर्मवीर महाविद्यालय में वन तथा वन्य जीव जनजागृति पर कार्यशाला का आयोजन
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

कर्मवीर महाविद्यालय में वन तथा वन्य जीव जनजागृति पर कार्यशाला का आयोजन

image_pdfimage_print

 

 मूल  ( मेहुल मनियार)

     शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित तथा संघर्ष बहुउद्देशीय संस्था महाराष्ट्र राज्य के संयुक्त तत्वाधान में वन तथा वन्य जीव विषय पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता वालके की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में चंद्रपुर के विभागीय वन अधिकारी प्रशांत खाड़े प्रमुख अतिथि थे। इस कार्यक्रम की प्रस्तावना संघर्ष बहुउद्देशीय संस्था के संस्थापक अध्यक्ष धनराज नवले ने की। प्रशांत खाड़े इन्होंने वन विभाग द्वारा जिला में निर्मित प्रकल्प के बारे में बताते हुए, वन तथा वन्य जीव कि हमारे जीवन में रही भूमिका के सम्बंध बताया। डॉ अनीता वालके ने अपने अध्यक्षीय भाषण में संत साहित्य का आधार लेते हुए, जीवन में वृक्ष का महत्व कितना होता है, यह बताया। वृक्ष संवर्धन के संबंध में महाविद्यालय ने चलाए उपक्रमों के बारे मे बताया।दिनेश खाते इन्होंने वन्य जीव तथा मानवी संघर्ष के बारे में छात्रों को जानकारी दी।

इस कार्यशाला के सफल आयोजन में पर्यवेक्षक प्रा. दिनेश बनकर ,डॉ. जी एस आगलावे, प्रा. अनिल शेलेकर, प्रा. राहुल बोधे, डॉ. संदीप मांडवगड़े ,आदि का सहयोग मिला। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र छात्राएं तथा वन विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!