Thursday, October 22, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के विकास कार्य के लिए कटिबद्घ
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के विकास कार्य के लिए कटिबद्घ

image_pdfimage_print

सुधीर मनगंटीवार ने आंभोरा ग्राम के नागरिकों को दिया आश्वासन।
मूल
बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव का विकास करने का वचन नामदार सुधीर मुनगंटीवार ने आंभोरा के नागरिकों को दिया है। उन्होंने कहा कि, राजनीति में प्रवेश पाते ही जनसेवा का निश्चय किया था। गरीब ,सामान्य तथा मेहनती नागरिकों की सेवा करने का लक्ष्य रखा था। आंभोरा गांव में नागरिकों की मांग को ध्यान में रखकर विभिन्न विकास कार्य के लिए 1करोड़ रुपए का निधि भी मंजूर किया है। आगे भी इस गांव के विकास के लिए पूरा ध्यान दिया जाएगा ऐसा मुनगंटीवार ने आंभोरा (ऊर्जा नगर) के नागरिकों के साथ चर्चा करते वक्त यह बात कही। महायुति सरकार के कारण इस मतदार संघ में विकास को गति मिली है , यह बताते हुए उन्होंने कहा कि, आगामी 5 वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों के साथ यह मतदार संघ महाराष्ट्र में अव्वल रहेगा।
आंभोरा , राजोंली, विसापुर ,कोठारी, चांदसुरला , गडीसुर्ला गांव के विभिन्न विकास काम हेतु निधि मंजूर किया गया है। उसी प्रकार इस क्षेत्र में गरीब परिवार को घरकुल योजना का भी लाभ दिया है। भविष्य में जनसंपर्क कार्यालय द्वारा गांव के नागरिकों की समस्या गांव में ही सुलझाई जाने की योजना बनाने के बारे मे सुधीर मुनगंटीवार ने बताया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!