Wednesday, October 21, 2026
Homeकिसान समस्याकृषि अधिकारियों ने आर्मीवर्म द्वारा की गई क्षति का निरीक्षण किया
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

कृषि अधिकारियों ने आर्मीवर्म द्वारा की गई क्षति का निरीक्षण किया

image_pdfimage_print

मुल

धान का कटोरा कहे जाने वाले मुल तहसील में धान ही प्रमुख फसल है।हाल मे खरीफ सीज़न के दौरान उगाई फसल कटाई के चरण में है।

बताया गया कि,अधिकांश गांवों में धान की फसल पर आर्मीवर्म का संक्रमण पाया गया है। उसके निरीक्षण हेतु चंद्रपुर के कृषि उपसंचालक चंद्रकांत ठाकरे,चंद्रपुर के उपविभागीय कृषि अधिकारी गजानन पवार, के.वी.के सिंदेवाही के वरिष्ठ वैज्ञानिक विनोद नागदेवते एवं तहसील कृषि अधिकारी सुनील कारडवार के मार्गदर्शन मे मंडल कृषि अधिकारी राठौड़,गजभिये,चट्टे, नेवरे,गोपवार की टीम ने ग्राम राजोली, डोंगरगांव, चिखली, चितेगांव, बेलघाटा के खेतों का दौरा कर किसानों का मार्गदर्शन किया।

दरअसल,वरिष्ठ वैज्ञानिक नागदेवते ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यह कीड़ा टोलियों में फसल पर आक्रमण करता है। रात के समय चावल फसल की बालियों को कुतर देता है।अत: उसके टुकड़े जमीन पर गिर जाते हैं और दिन के समय यह फसल में छिप जाते हैं। इससे धान की फसल को 25 से 40 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने की आशंका बनी होती है। इसलिए किसान को समय रहते फसल पर इमॅमेक्टिन बेंजोएट या प्रोफेनोफोस या साइपरमेथ्रिन जैसे कीटनाशकों में से किसी एक का छिड़काव करना चाहिए और फसल को नुकसान से बचाना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

ज्ञात रहे,हाल ही में तहसील कृषि अधिकारी सुनील कारडवार ने अपना पदभार संभाला है।उनके लंबे समय के अनुभव से तहसील कृषि क्षेत्र में काफी तरक्की देखने को मिल सकती है,ऐसा बताया जा रहा है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!